मंगलवार, 3 नवंबर 2015

3 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

3 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1997 - जी-15 समूह का सातवां शिखर सम्मेलनकुआलालम्पुर में प्रारम्भ।
2001 - अमेरिका ने लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद पर प्रतिबंध लगाया।
2002 - नखोम पाथोम की बैठक में लिट्टे ने राजनीति की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की।
2003 - पाकिस्तान और चीन के बीच बीजिंग में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर।
2006 - भारत बेल्जियम के साथ सामाजिक सुरक्षा गारंटी पर समझौता हुआ।
2007 - पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की प्रमुख बेनजीर भुट्टो को उनके घर में नजरबन्द किया गया।
2008- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया ने अपनी उधारी दरों में 0.5 प्रतिशत की कमी की।

3 नवंबर को जन्मे व्यक्ति

1933 - अमर्त्य सेन - अर्थशास्त्री
1937 - लक्ष्मीकांत - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार।
1906 - पृथ्वीराज कपूर - हिंदी फ़िल्म और रंगमंच अभिनय के इतिहास पुरूष, जिन्होंने मुम्बई में 'पृथ्वी थिएटर' स्थापित किया।

3 नवंबर को हुए निधन

1936 - चिदंबरम पिल्लई - तमिल भाषा के विद्वान और प्रख्यात समाज-सुधारक।
1947 - सोमनाथ शर्मा - 'परमवीर चक्र' पाने वाले प्रथम भारतीय शहीद।
2013 - रेशमा, प्रसिद्ध लोक गायिका

3 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रास दिवस (सप्ताह)