सोमवार, 7 मार्च 2016

IMP CURRENT AFFAIRS FOR ALL EXAMS.

1. फ्लिपकार्ट ने मार्च 2016 के पहले सप्ताह में ई-वॉलेट सेवा आरंभ की है, इसका नाम क्या है?
ans. फ्लिपकार्ट मनी

2. आर्थिक मंदी से जूझते हुए चीन ने वर्ष 2016 के लिए जीडीपी वृद्धि का लक्ष्य कितना रखा है?
ans. 6.5%

3. 2015 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए चयनित फिल्म अभिनेता का क्या नाम है?
ans. मनोज कुमार

4. 3 मार्च 2016 को अमेरिका के किस शहर में विश्व के सबसे महंगे रेलवे स्टेशन का शुभारम्भ किया गया?
ans. न्यूयार्क


5. भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर चर्चा करने और इस पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए भारत यात्रा पर आने वाले एक आयोग को वीजा देने से इंकार कर दिया है, यह आयोग किस देश से सम्बद्ध है?
ans. अमेरिका

6. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 3 मार्च 2016 को केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (सीपीएसयू) फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर (एफएसीटी) लिमिटेड को कितने करोड़ रुपये का ऋण प्रदान करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है?
ans. 1000

7. 4 मार्च 2016 को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों तमिलनाडु, असम, केरल, पश्चिम बंगाल और पुद्दुचेरी में विधान सभा चुनावों की तिथि की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अध्यक्ष का क्या नाम है?
ans. नसीम जैदी