बुधवार, 19 अगस्त 2015

🇮🇳 सुबह सुर्खियाँ 🇮🇳 Good morning india***** *🇮🇳19/08/2015********

गाजियाबाद: बदमाशों ने लड़की को छेड़ छाड़ के विरोध करने पर गोली मारी।
दिल्ली: आज राष्ट्रपति की पत्नी का होगा अंतिम संस्कार।
सभी सरकारी अधिकारी के बच्चे सरकारी स्कूल में प्रशिक्षण ले : अलहाबाद हाई कोर्ट ने दिया आदेश।
दिल्ली : आज नितिश्कुमार केजरीवाल से मुलाकात करेंगे।
मुंबई: कोलाबा में विदेशी महिला से छेड़ छाड़ का मामला दर्ज।
मुंबई: ख़राब रोड बनाने पर मुंबई नगर निगम ने ठेकेदारों पर 39 लाख का जुर्माना किया।
एमपी : मुरेना में महिला को गैंग रेप के बाद जिन्दा जलाने का आरोप।
दिल्ली : मजिस्ट्रेट को रिश्वत लेते ACB ने किया गिरफ्तार।
मुंबई : गायक सोनू निगम के खिलाफ हुआ तीसरा केस दर्ज।
मुंबई : आज कांदिवली में राधे माँ से हो सकती है पूछताछ।
पुणे : FTII के 5 छात्र सरकार के काम काज में बाधा डालने पर गिरफ्तार।
मुंबई : आज बाबा साहब पुरंदरे को महाराष्ट्र भूषण सन्मान दिया जायेगा।
गुजरात: 25 अगस्त को अहमदबाद रिवर फ्रन्ट पर होनेवाली रैली के लिए जगह देने का नगर निगम ने किया इनकार।
गुजरात: आज पाटन- मेहसाना में पाटीदार अनामत रैली।
गुजरात: कल विरामगाम-देत्रोज में पाटीदार की अनामत रैली।
गुजरात: गुजरात में पाटीदार आन्दोलन को लेकर अंदरूनी खीचतान शुरू। आन्दोलन का नेता कोन? पाटीदार समाज बातचीत नहीं तो लड़ लेने के मिजाज में।
गुजरात: आज दिल्ली OBC  कमीशन से मिलेंगे पाटीदार।
गुजरात: एअरपोर्ट से पकडे गए 60 किलो सोने के मामले सोने की टेस्टिंग के लिए 25 अगस्त को होगा फेंसला।
गुजरात: आज अहमदाबाद में कोंग्रेस विधायक की बैठक।
गुजरात: बड़ोदा ACB के नाम पर ठगी करनेवाला शख्स को किया गिरफ्तार।
क्राइम रिपोर्टर -हरीश राजपुरोहित