रविवार, 18 अक्तूबर 2015

19 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1924 - अब्दुल अज़ीज़ ने स्वयं को मक्का में पवित्र स्थानों का रक्षक घोषित किया।
1950 - मदर टेरेसा ने कलकत्ता (भारत) में मिशनरी ऑफ़ चैरिटिज की स्थापना की।
1970 - भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
1983 - भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।
1994 - जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2004 - अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला। चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा। सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।
2005 - ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।
2007 - पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।
2008 - आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।

19 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
1870 - मातंगिनी हज़ारा - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1903 - आर. सी. बोराल - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार।
1910 - सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर, खगोल भौतिक शास्त्री
1911 - मजाज़, प्रसिद्ध शायर
1920 - बलबीर सिंह, भारतीय हॉकी खिलाड़ी। वे 1948 से 1956 तक टीम के सदस्य रहे।
1923 - भोलाशंकर व्यास - 'काशी' (वर्तमान बनारस) के प्रसिद्ध साहित्यकार।
1961 - सनी देओल के नाम से प्रसिद्ध अजय सिंह, हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1929 - निर्मला देशपांडे - गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता।

19 अक्टूबर को हुए निधन
1971 - रामअवध द्विवेदी - प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक।



Keep visiting This Blog For Latest Educational Updates