मंगलवार, 22 सितंबर 2015

23 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1992- यूगोस्लाविया का संयुक्त राष्ट्र संघ से निष्कासन।
1995- ताबा (मिस्र) में इस्रायल एवं फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
2000- सिडनी ओलम्पिक में संयुक्त राज्य अमेरिकाकी धाविका मैरियन जोन्स ने 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता।
2001- ब्रिटिश व तालिबान सेना के बीच गोलाबारी, संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत व पाकिस्तान पर से प्रतिबंध हटाये।
2002- जर्मनी के चांसलर गेरहार्ड श्रीएडर पुन: सत्ता में।
2003- भूटान में लोकतांत्रिक संविधान का मसौदा तैयार।
2006- पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डाक्टर मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
2009- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।

23 सितंबर को जन्मे व्यक्ति

1908- रामधारी सिंह 'दिनकर', हिन्दीजगत सुप्रसिद्ध कवि।

23 सितंबर को हुए निधन

1983- सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, प्रसिद्ध कवि एवं साहित्यकार।
1969- सत्यनारायण शास्त्री- आधुनिक आयुर्वेदजगत के प्रख्यात पंडित और चिकित्साशास्त्री।