सोमवार, 21 सितंबर 2015

GK QUESTIONS - ANSWERS ABOUT SCIENCE.

जनरल नालेज
1:-आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?
उत्तर:- क्षोभ मंडल में उपस्थित धुल के कण प्रकाश को इधर-
उधर बिखेर देते है परन्तु श्वेत प्रकाश के नीले रंग को
परावर्तित कर देते हैं। इसी कारण आकाश का रंग
नीला दिखाई देता है।
प्रश्न2:- मछली को जल से बाहर निकालने पर वह
क्यों मर जाती है?
उत्तर:- मछली जलीय प्राणी
है यह गिलो द्वारा श्वसन क्रिया करती है। गिल्स
जल में घुसी आक्सीजन को अवशोषित
करके co2 बाहर निकालते है। मछली के
थोड़ी देर के लिए जल से बाहर निकाल देने पर श्वसन
क्रिया बंद हो जाती है अतः वह मर जाती
है।
प्रश्न3:-बिजली और टेलीफोन के खम्भों
के बीच तार कसकर क्यों नहीं लगाये जाते
हैं?
उत्तर:-यह तो हम सभी जानते ही हैं
कि बिजली और टेलीफोन के तार दो खम्भों के
मध्य कसकर नहीं बांधें जाते हैं क्योंकि यदि इन्हें
कसकर लगाया जाये तो सर्दी के दिनों में ताप कम होने
पर ये सिकुड़ कर टूट सकते हैं अतः तारों को ढीला छोड़ा
जाता है।
प्रश्न4:- ढलता हुआ सूरज हमें लाल क्यों नजर आता है?
उत्तर:- जब सूरज ढल रहा होता है, तब रोशनी में
मौजूद रंगों को हम तक पहुँचने के लिए काफी लम्बा
रास्ता तय करना पड़ता है जो बहुत सघन होता है।
नीले रंग के बिखर जाने के बाद सिर्फ लाल और
नारंगी रंग ही बचते हैं जो
हमारी आँखों तक सीधे पंहुचते हैं। और
यही कारण है कि सूर्यास्त के समय आसमान में लाल
रंग होता है और सूरज भी लाल नजर आता है।
प्रश्न5:-पानी में रखी पेन्सिल
मुड़ी हुई दिखाई क्यों देती है?
उत्तर:-यदि पानी में कोई सीधी
छड़ तिरछी डाली जाये तो उसके डूबे हुए
भाग का प्रत्येक बिंदु अपवर्तन के कारण अपनी
वास्तविक स्थिति के ऊपर उठा दिखाई देता है जिससे पेन्सिल
मुड़ी हुई प्रतीत होती है।