रविवार, 6 सितंबर 2015

🎡विज्ञान क्यों, कैसे, कब? 🎡

👉 प्रश्न :1)  गन्ने की पत्तियों के किनारे ब्लेड की तरह तेज क्यों होते हैं ?
Ans- गन्ने की पट्टी में सिलिकन (Silicone) के कण या तो कोशिका की भित्ति में संयुक्त रहते हैं या इसकी एक परत कोशिका-भित्ति के ऊपर चड़ी रहती है | यह पदार्थ गन्ने की पट्टी को  तेज कर देता है | जोकि ब्लेड के सामान त्वचा को काट सकता है |

👉 प्रश्न:2) तम्बाकू के फूल रात्रि में क्यों खिलते हैं?
Ans- फूलों का खिलाना और बंद होना प्रकाश से प्राप्त उद्दीपन से वृद्धि पर निर्भर है | प्रकाश में तम्बाकू के फूल की पंखुड़ियों की बाहरी धरातल की और अधिक वृद्धि होती है | और फूल बंद हो जाता है, सूर्यास्त के बाद पंखुड़ी के भीतरी धरातल पर अधिक वृद्धि के कारण फूल खिल जाते हैं |

👉 प्रश्न: 3) मकड़ी अपने जाल में खुद क्यों नहीं चिपकती ?

Ans- मकड़ी के टांगों पर तेल की एक पतली परत होती है, इसीलिए वो पने जाल में खुद नहीं चिपकती, अगर इस तेल की परत को क्लोरोफार्म , टाँगे डुबोकर, विलीन कर दिया जाए, तो चिपकने लगती है |
👉प्रश्न : 4) सर्प संगीत (बीन) कैसे सुन लेता है? जबकि उसके कान नहीं होते हैं
Ans- हाँ, सर्प के कान नहीं होते हैं, वह भूमि कम्पन का अति-सुग्राही होता है | नीचे वाले जबड़े की हड्डी से ध्वनी का संचारण कालुमेला आईरिश को होता है | इस कारण ही सर्प निकट आ रहे पैरों की ध्वनी का पता लगा लेता है |
🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁🍁