शनिवार, 19 सितंबर 2015

Know About Great Footballer Pele (पेले)

👉पूरा नाम  – एडिसन “एडसन” अरांटिस डो नैसिमेंटो
👉जन्म       – 23 अक्टूबर, 1940.
👉जन्मस्थान  – ट्रेस कोराकोस
👉पिता       –  जो रैमोस डो नैसिमैंटो
👉माता       –  सेलेस्टे अरांटिस
👉विवाह     –  रोजमेरी डोस के साथ.

⚽👉कार्य   –

1959 में उन्होंने ‘सांतोस’ (Santos) क्लब की ओर से पहला मैच खेला और पहला गोल भी किया और फिर सफलताओं के शिखर की ओर बढ़ते गए | मात्र 16 वर्ष  की आयु में पेले (Pele) अपने देश की राष्ट्रीय टीम के सदस्य बने  और शीघ्र  ही सफलाताओं के शिखर पर पहुंच गये |

1969 में उन्होंने अपना 1000 वां  गोल किया, जब वे अपना 909वां प्रथम श्रेणी मैच खेल रहे थे | पेले के नेतृत्व में ब्राजील ने फुटबाल में कई उल्लेखनीय सफतायें प्राप्त कीं | उन्होंने अपने  संपूर्ण जीवन में 1363 मैच खेले और 1281 गोल किये |

पेले विश्व के सबसे चहेते खिलाड़ी माने जाते हैं | ‘काले हीरे’  के नाम से विख्यात पेले ने इंटली  और अल्जीरिया व्दारा दी जा रही भारी प्रलोभन राशि को ठुकरा कर देशप्रेम का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया है | उनके सम्मान में डाक टिकट भी छापे गये और 1970 की विश्व कप प्रतियोगिता में उन्हें स्वर्णपदक से सम्मानित किया गया |

मार्शल टिटो ने भी उन्हें सम्मानित किया था | 18 जुलाई, 1971 को मारकाना  स्टेडियम में 2  लाख लोगों की उपस्थिति में युगोस्लाविया के विरुद्ध खेलते हुये पेले  ने खेल जगत से संन्यास ले लिया |

पेले ने फुटबाल से संन्यास लेकर अपना ध्यान फिल्मों एवं व्यवसाय की ओर लगा दिया | फिर भी पेले का नाम फुटबाल के साथ सदा जुड़ा रहेगा | उन्होंने जिस अव्दितीय खेलकौशल का प्रदर्शन किया, वह सदैव ‘फुटबाल’ खेल का ही पर्याय बना रहेगा |

पेले (Pele) का नाम फुटबाल के साथ सदा के लिए जुड़ गया है | आज खेल जगत से संन्यास लेने के बाद भी वे ‘फुटबाल के बादशाह’ माने जाते हैं !