गुरुवार, 10 सितंबर 2015

सितम्बर माह के महत्वपूर्ण दिवस और तिथियाँ

1 सितम्बर - जीवन बीमा निगम ( Life Insurance Corporation ) का स्थापना दिवस ( 1 सितम्बर, सन् 1956 ई.)
2 सितम्बर - विश्व नारियल दिवस ( World Coconut Day ) ( इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य नारियल के उत्पादन को प्रोत्साहन देना है )
1 - 7 सितम्बर - राष्ट्रीय पोषण सप्ताह ( National Nutrition Week )
5 सितम्बर - राष्ट्रीय शिक्षक दिवस ( Teacher Day ) ( भारत के पूर्व राष्ट्रपति और चिन्तक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिवस )
8 सितम्बर - अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस ( International Literacy Day ) ( यह दिवस "यूनेस्को" द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है। वर्ष 1966 में पहली बार 8 सितम्बर को "अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस" मनाया गया था। इस दिन "यूनेस्को" साक्षरता के प्रति जागरुकता पैदा करने का प्रयास करता है। )
14 सितम्बर - हिन्दी दिवस ( Hindi Day ) ( 14 सितम्बर, सन् 1949 ई. को संविधान सभा ने हिन्दी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इसी उपलक्ष्य में 14 सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। ), विश्व बन्धुत्व एवं क्षमा याचना दिवस
15 सितम्बर - अभियन्ता दिवस ( Engineer's Day ) ( प्रसिद्ध इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस 15 सितम्बर को प्रतिवर्ष अभियन्ता दिवस ( इंजीनियर्स डे ) के रूप में मनाया जाता है। भारत की कई बहुउद्देशीय परियोजनाओं के निर्माण का श्रेय एम. विश्वेश्वरैया को ही जाता है। ), संचयिका दिवस
16 सितम्बर - अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस ( International Ozone Layer Protection Day ) ( संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा प्रत्येक वर्ष 16 सितम्बर अन्तर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया जाता है। )
17 सितम्बर - मशहूर दिवंगत चित्रकार मकबूल फ़िदा हुसैन जी का जन्मदिवस
20 सितम्बर - भारतीय रेलवे सुरक्षा सेना दिवस (RPF Day) ( भारतीय रेलवे में सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए 20 सितम्बर, सन् 1954 ई. को रेलवे प्रोटेक्शन फ़ोर्स ( आरपीएफ ) का गठन किया गया था। इसी स्मृति में प्रतिवर्ष 20 सितम्बर को यह दिवस मनाया जाता है। )    
21 सितम्बर - विश्व शान्ति दिवस ( World Peace Day )
26 सितम्बर - भारतीय सिनेमा के दिवंगत सदाबहार अभिनेता देव आनन्द जी का जन्म दिवस
27 सितम्बर - विश्व पर्यटन दिवस ( World Tourism Day )